पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने जताया शोक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

फतेहपुर के विधायक एवं पूर्व परिवहन व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर भाजपा नेता व प्रदेश बास्केटबाल के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने गहरा शोक जताया है। मुनीष शर्मा ने दिवंगत आत्म के प्रति शांति की प्रार्थना की है। मुनीष शर्मा ने कहा कि फतेहपुर के विकास के सुजान सिंह पठानिया को अहम योगदान रहा है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। गौरतलब है कि सुजान सिंह पठानिया का वीरवार देर रात निधन हो गया। वह 86 साल के थे। लंबे समय से उनका चंडीगढ़ व लुधियाना में इलाज चल रहा था।