नहीं रहे सिद्ध योग आश्रम कांगड़ा के संस्थापक विजय पुरी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सदाशिव सिद्ध योग आश्रम कांगड़ा के संस्थापक एवं महाप्रभु स्वामी चंद्र मोहनजी के परम शिष्य विजय कुमार पुरी का शुक्रवार प्रातः हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सत्संग समारोह में भाग लेने गए थे। उनके निधन से आश्रम के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज से कांगड़ा लाया जा रहा है। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विजय पूरी कांगड़ा के घुरकड़ी गांव के रहने वाले थे और कई वर्षाें से वे कांगड़ा योग आश्रम चला रहे थे, जिसमें वे योग सिखाते थे, जानकारी के अनुसार उनके एक एक्सीडेंट के बाद उन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। इससे पहले वे A क्लास के ठेकेदार थे व उनकी कांगड़ा में फैक्ट्री भी थी, लेकिन एक्सीडेंट होने के बाद उन्होंने अपने जीवन को सिर्फ सेवा व भगवान की भगति में लगा दिया था, वे केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के भी बड़े करीबी रहे ओर कई फिल्मी हस्तियों को भी उन्होंने योग सिखाया।