भाजपा मंडल कांगड़ा ने लगाया निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप

कैंप में लगभग 70 लोगों का विशेषज्ञ डॉक्टरा ने जांचा स्वास्थ्य

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे समर्पण सेवा सप्ताह के अंतिम आयाेजन पर भाजपा मंडल कांगड़ा ने मंगलवार काे रानीताल में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह बीएमओ तियारा के साैजन्य से किया गया। इस कैंप में लगभग 70 लोगों का विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परीक्षण किया गया तथा मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

इस कैंप में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक संजय चाैधरी, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चाैधरी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चाैधरी, हरिंदर गिरिराज, पवना देवी, उत्तम चाैधरी, किसान माेर्चा अध्यक्ष राजे स्याल, ओबराय मेहरा, अरविंद व देवराज सहित कई स्थानीय लाेग तथा पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।