सेवा समर्पण सप्ताह पर भाजपा मंडल ने लगाया मेडिकल कैंप

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इस माैके पर भाजपा मंडल कांगड़ा ने आज (मंगलवार) काे विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाले क्षेत्र जलाड़ी में स्वस्थ्य चैकअप कैंप का आयाेजन किया गया। इस कैंप में पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, पंचायत समिति की अध्यक्षा बबीता संधू, उत्तम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहान, जिला महिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, महामंत्री निर्मल कांता, सचिव मल्लिका देवी किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेस्याल प्रधान ग्राम पंचायत जलाड़ी व जनयानकड़ चंदूलाल व उपप्रधान बोध राज ग्राम, केंद्र प्रमुख गुलशन, जलाड़ी तीनों बूथों के अध्यक्ष, पालक व बीएलए उपस्थित रहे।