भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

मनीष ठाकुर। कुल्लू

शुक्रवार को परिधि गृह कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल में देश के प्रधानमंत्री ने सराहनीय कार्य किए हैं। साथ ही 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देकर लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि गरीव कल्याण योजना के तहत लोगों को लाभ मिल। साढ़े चार लाख कृषक परिवारों को किसान केडिट कार्ड के तहत लाभ मिला।

राम सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर के लिए प्रधानमंत्री ने जो नारा दिया वोकल फ़ॉर लोकल अपने वहाँ का कोई भी उत्पाद है, उसे बढ़ावा दे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को 20 लाख करोड़ का पैकेट देखकर एक बड़ी राहत दी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत भी लोगों को लाभान्वित किया गया है और किया जा रहा है। प्रदेश की बात करें तो गृहणी योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलेंडर भी वितरित किए गए हैं। वहीं, प्रवासी मजदूरों के लिए भी अनाज की व्यवस्था की गई।

जहां पर आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को सरकार अनाज उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री ने जो नारा दिया है। वोकल फ़ॉर लोकल इसके तहत लोग अब वही प्रोडक्ट तैयार करें और उसे मार्केट में बेचे। यही नहीं कोई भी कंपनी अगर कोई भी चीज निर्यात करती है, तो उसे अपने जिस राज्य में उसे तैयार किया गया है।

उस कंपनी का भी टैग लगाना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में मनरेगा के तहत भी करोड़ो का लाभ मिलेगा, अभी फर्स्ट फेस में यह लाभ 116 जिलों के लिए रहेगा। वहीं, उन्होंने बागबानों के हितों की बात करते हुए कहा कि इस बार बागबान को भी पल्लम और लहुसन के अच्छे दाम मिल पाए हैं। राम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार कोरोना काम में अच्छा कार्य कर रही है।