भाजपा जनजातीय युवा मोर्चा ने बांटे मास्क व किया सेनेटाइज

प्रेम लाल। लाहौल-स्पीति

लाहौल घाटी में कोई भी व्यक्ति मास्क ,सेनेटाईजर जैसे चीजो के ना छूटे इसके लिए भाजपा जनजातीय युवा मोर्चा द्वारा घाटी के अलग अलग इलाकों में मास्क सेनेटाइजर जैसे हथियार जो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कवच का काम कर रहा है व बांटा जा रहा है। विशेषकर उन लोगों को भी ज्यादा तवजू दी जा रही है जो फ्रंट लाईन वारियर्ज के तौर पर दिन रात 24 घंटे कार्य कर रहें है उनमें प्रमुख नाम पुलिस जवानों का है।

 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जनजातीय युवा के प्रदेश जवाहर चन्द ने सिस्सू चैक पोस्ट पर तेनात पुलिस जवानों को मास्क सेनेटाईजर बांटे व अपना ख्याल रखने का भी आग्रह किया । इसके अलावा जनजातीय युवा मोर्चा के सदस्यों ने चन्द्रा घाटी के लोगों को मास्क व सेनेटाईजर वितरित किए। हालांकि लाहौल-स्पीति में कोरोना संक्रमित मरीजों का मामला धीरे धीरे घट रहा है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ रहा है इसके बाबजूद भारतीय जनता पार्टी के जनजातीय युवा मोर्च के सदस्य लोगों को इस बीमारी से सर्तक रहने तथा एहतिहात वरतने की सलाह दे रहे है।