किसानों की हितों को पूंजीपतियों के हाथ में बेचना चाहती है भाजपा : कुलदीप राठौर

किसान आंदोलन का साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस

सुरेंद्र सिंह सोनी। बद्दी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को पुंजीपतियों के हाथ बेचना चाहती है। किसान इसका विरोध कर रहा है लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो लाल किले पर झंडा फहराया गया वह भाजपा के ही लोग निकले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और जब तक इन कानूनों को समाप्त नहीं किया गया तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून लागू नहीं हुआ था लेकिन उससे पहले ही अंबानी व अडानी ने देश के हर राज्य में बड़े बडे वेयर हाउस बना लिए थे। उन्हें पता था कि यह कानून बनना ही है। देश में एक मात्र खेती बची हुई जिस पर पूंजीपतियों की नजर थी। सरकार कहती है कि मंडी को मंद नहीं करेगे। पूजींपति शुरु में घाटे में काम करते हुए मंहगे दामों में किसानों की फसलें खरीदे है। ऐसे में मंंडियों इतना दाम में माल नहीं खरीद पाएंगी तो वह स्वयं ही बंद हो जाएंगे। जब मंडी बंद हो जाएगी तो उसके यह अपने मुंहमांगे दाम वसूलेंगे।

जियों कंपनी के सिम पहले मु त मिले लेकिन अब सभी लोग को पता ही कितने पैसे वसूले जा रहे है और इसका नेटवर्क कैसे है। यही हाल खेती व किसानों के साथ होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को प्रश्न पूछने का भी अधिकार नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि उल्टा विपक्ष से प्रश्न पूछे जा रहे है। जब कांग्रेस के विधायकों राज्यपाल से कुछ पूछना चाहा तो उल्टा उन्हें पहले धक्के मारे उसे बाद उन्हें निलंबित कर दिया। अगर इन निलंबन रद नहीं किया तो वह इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। आदिवासी सेल के कांग्रेस के उपाध्यक्ष ड़ॉ. विलाय नायक ने कहा कि आने वाले समय पेट्रोल व डीजल के बाद घरेलू गैस की कीमते बढ़ गई है। अब आने वाले समय में तीन गुणा मंहगाई बढऩे वाली है। पूर्व मंत्री ठाकुर दास भरमौरी नें केंद्र सरकार पर सभी वर्गो का शोषण करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं दून के विधायक ने कहा कि वर्तमान में दून विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े है। जो काम उनके कार्यकाल में शुरू हुए थे, वर्तमान विधायक उनके शिलान्यास व उद्घाटन कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े तीन सालों में पहली बार दून में सीएम के रैली हुई उसके लिए विधायक तैयार नहीं थे और रैली में दून के लोगों को हाथ खाली रहे। जिला के प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस पार्टी को किसानों की हितैषी बताया। प्रदेश सचिव मदन चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट कर इस सरकार उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार, पूव जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, चंद्रशेखर वर्मा, विनोद सु्लतानपुरी, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।