पीएम के जन्म सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा कार्यकर्ता

एमसी शर्मा। नादौन

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए आज कांगू अस्पताल में मरीज़ों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह पर जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

इस दौरान वृक्षारोपण, सफाई अभियान, फल वितरण सहित नशे के खिलाफ अभियान और लोगों को सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहने के लिए भी जागृत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है, जबकि देश के किसानों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिये प्रधानमंत्र कृतसंकल्प हैं। उन्होंने किसान मोर्चे के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि कृषि कानून को लेकर विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए और जनता को सरकार की इस नीयत से अवगत करवाया जाए कि मौजूदा मोदी सरकार किसानों-बागवानों के हितों की रक्षा के लिए ही नया कृषि कानून लेकर आई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की बदौलत ही भारत आंतरिक और वैश्विक स्तर पर मजबूत होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंडल बीजेपी मंडल अध्यक्ष एचएस ठाकुर, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज धीमान, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव अमरजीत वर्मा, एक्ससर्विस मेन प्रकोष्ठ के अजय ठाकुर, पूर्व बीडीसी विजय शर्मा, ब्यास देव, दिनेश कुमार, राजेश कुमार व सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।