कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का किया भव्य स्वागत

अंकित वालिया। कांगड़ा

केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की हिमाचल जन आशीर्वाद रैली के दौरान कांगड़ा में भव्य स्वागत किया। जहां यह काफिला धर्मशाला के बाद जैसे ही गगल पहुंचा। वहीं इनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कशयप, कैबिनेट मंत्री सरवीन चाैधरी व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी माैजूद रहे। सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने गर्मजोशी के साथ अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। गगल में पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, रमेश महेश, सन्नी साहनी, उत्तम चाैधरी, विशाल गवास्कर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद यह काफिला कांगड़ा पहुंच। कांगड़ा आगवान पर तहसील चौक कांगड़ा में कांगड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर करीब 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को गुलाब के फूलों से स्वागत किया। कांगड़ा शहर के तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस अवसर पर तहसील चौक पर मौजूद रहे। वहीं, अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दमीर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ कई महिलाओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। अनुराग ठाकुर के जन आशीर्वाद रैली के दौरान बरसात के मौसम में भी बारिश के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने हाथ में बीजेपी के झंडे लेकर अपनी पार्टी का कांगड़ा में मजबूती का प्रदर्शन भी किया।

इस दाैरान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यध्क्ष एवं भाजपा नेता मुनीष शर्मा, वुल फेडरेशन अध्यक्ष त्रिलाेक कपूर,  जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण मिश्रा, नरेंद्र त्रेहन, सतीश चौधरी, युवा भाजपा कार्यकर्ता राजे सियाल, चंदन शर्मा, मयंक महाजन, वार्ड-4 से पार्षद अनुराधा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। इसके बाद यह काफिला रानीताल पहुंचा, वहां जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ व भाजपा उपाध्यक्ष देवी लाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अनुराग ठाकुर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद करते नहीं थके। उन्होंने कहा कि इतना प्यार जो उन्हें हिमाचल आशीर्वाद यात्रा में मिल रहा है, इससे पार्टी की एकजुटता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि जनता यह प्यार दर्शाता है कि लोग भाजपा पार्टी के साथ दिल के साथ जुडे हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता हो दर्शता है।

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान बताया की हर रोज 120 से 130 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 20 से 25 हजार कार्यकर्ताओ से मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हिमाचल के लोगो का बढ़ चढ़ कर प्यार उन्हें हिमाचल के हर हिस्से से मिल रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट के मुद्दे पर संक्षेप में बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया की एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से काफी लोगों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और कई छोटे-बड़े व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा व पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मुद्दा हिमचाल प्रदेश ओर कांगड़ा के सौंदर्यकरण के हित में है।