भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के 92वें संस्करण को सुना

उज्जवल हिमाचल। शिमला
सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में सुना गया, मन की बात कार्यक्रम में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्बाल ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत जानकारी पूर्ण है और लोग इस कार्यक्रम को सुनना पसंद करते हैं। जिस तरह से हमारे प्रधान मंत्री ने पूरे देश को एकीकृत किया है, वह अविश्वसनीय है।

मन की बात में आज भी हिमाचल का जिक्र आया। प्रधानमंत्री ने कल्पा, किन्नौर में बच्चों द्वारा किए गए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का जिक्र किया और स्पीति के मटर का भी ध्यनाकर्षण किया। यह नरेंद्र मोदी के हिमाचल के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
जम्बाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में 13-15 अगस्त के बीच आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को याद किया। उन्होंने अभियान को एक बड़ी सफलता प्रदान करने के लिए नागरिकों को दिल से धन्यवाद किया।

अमृत ​​महोत्सव का जश्न भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी देखने को मिला, यह बात प्रधान मंत्री ने कार्यक्रम में की। जम्बाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया है कि कुपोषण के खिलाफ वार्षिक पोषण माह में नागरिकों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। यह हर साल सितंबर में मनाया जाता है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।