सफल नहीं होगा भाजपा का मिशन रिपीट का सपना : राठौर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट का भाजपा का सपना सपना ही रहेगा। यह बात शिमला में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर है। उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों को सरकार के निर्णयों के विरुद्ध जागरूक कर रहे हैं।

  • 2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • गांधी परिवार व्यस्तता के बाद आराम करने आया शिमला

2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी भाजपा का मिशन रिपीट का सपना सपना ही रहेगा। वहीं, पंजाब में मुख्यमंत्री के बदलने पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने यह फैसला सोच समझ कर ही लिया है। 2022 में कांग्रेस को इसका फायदा होगा। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका के शिमला दौरे पर राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी दिल्ली में काफी व्यस्त रहती है। गांधी परिवार शिमला में व्यस्तता के बाद आराम करने आता है, उनका उनके आराम में कोई खलल नहीं डालना चाहिए।