भाजपा के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने “अबकी बार मोदी 400 पार” का लिया संकल्प

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

धर्मशाला भाजपा मंडल ने चेतडू स्थित कांगड़ा-चंबा भाजपा संसदीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने “अबकी बार मोदी 400 पार” का संकल्प लिया। वहीं हिमाचल प्रदेश में होने वाले छह विधानसभा उप-चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो यह भी संकल्प लिया। आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की लोक सेवा की नीतियों को घर-घर पहुंचने का संकल्प भी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया व अपने उद्बोधन में भाजपा में शामिल हुए नेता सुधीर शर्मा को बधाई दी व आगामी होने वाले धर्मशाला उप-चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं व बधाई दी। सुधीर शर्मा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, हाईकमान का उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए धन्यवाद किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है और वह भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतारने का प्रयास करेंगे व पार्टी की सेवा करेंगे व भाजपा को मजबूत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास व संघर्ष पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी संजय टंडन, संगठनात्मक ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व मंत्री व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, धर्मशाला मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शक्ति अत्री, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, मंडल महामंत्री महिंदर राणा, सर्वजीत धीमान, धर्मशाला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सर्वचंद घलोटिया, अनिल वर्मा, गायत्री कपूर, प्रेरणा शर्मा, रीना शर्मा, रंजना सूद, आशु बलौरिया, शक्ति कपूर, सुमन ठाकुर, बीना थापा, मधु शर्मा, समीक्षा शर्मा, प्रताप चंद, प्रकाश चंद चौधरी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...