कांग्रेस के सेवाभाव के आगे नहीं चलेगी भाजपा की जुमलेबाज़ी: अजय महाजन

BJP's rhetoric will not work in front of Congress's service: Ajay Mahajan
कांग्रेस के सेवाभाव के आगे नहीं चलेगी भाजपा की जुमलेबाज़ी: अजय महाजन

नूरपुर : नूरपुर कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा की केंद्र की सरकार महंगाई के बोझ से लोगों की जेब खाली करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी की जिन भी राज्यों में सरकार है, वहां लोगों को राहत देने का कार्य कर रही है। पीछे 5 वर्षों में भाजपा ने जमकर जुमलेबाजी की है और इसका जवाब जनता उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव में देगी। अजय महाजन ने कहा कांग्रेस ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा गाय माता के नाम पर सिर्फ झूठे राजनीतिक वादें करती है और सेवा के नाम पर भाजपा द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि कांग्रेस सेवा भाव में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि गाय संरक्षण के लिए एक सैंक्चुअरी का निर्माण करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सड़कों पर जो बेसहारा पशु घूमते हैं उन्हें बचाने के लिए भी दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने की योजना लाभदायक साबित होगी।

यह भी पढ़ें : आशा कुमारी के चुनावी अभियान में दिखा अद्भुत नज़ारा, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ने बनाया माहौल

महाजन ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी हैं। शायद यही कारण हैं कि चुनाव प्रचार में भाजपा के बड़े बड़े नेताओ की हवाईयां उड़ रही हैं। उन्होंने कहा की महंगाई, बेरोज़गारी व भ्रस्टाचार से तंग आ चुकी आम जनता के साथ साथ भाजपा का वोटर एवं संपोर्टर भी चुनाव के बेला में भाजपा का विरोध कर रहा हैं। महाजन ने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजागरी व महंगाई पर बीजेपी मौन है। इनका कोई भी नेता इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने को तैयार नहीं है। बागवानी का भी बहुत बड़ा मुद्दा है। इस पर भी भाजपा की खामोशी नहीं टूट रही।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रनबीर सिंह निक्का सत्ता के लिये हमेशा जनता का गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है।

संवाददाता : ब्यूरो नूरपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।