भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

एमसी शर्मा। नादौन

मंडल नादौन भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इसका आयोजन नादौन बड़सर सीमा पर स्थित री गांव में किया गया था। इस शिविर में दूसरे दिन प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा केंद्रीय व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को घर-घर आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी की आगामी रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। वहीं, सदस्यता अभियान को और मजबूत करने पर बल दिया। प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। इस शिविर में मंडल भाजपा के सभी मोर्चों प्रकोष्ठों व संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों नगर पंचायत व बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ग्राम केंद्र अध्यक्षों प्रदेश व जिला कार्यकारी सदस्यों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा प्रकरण को लेकर कांग्रेस के प्रति रोष प्रकट किया गया।