अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां
जवाली विधानसभा क्षेत्र में नगरोटा सूरियां BDO कार्यालय आज कल चर्चा का विषय बना हआ है। 1971 में मंगवाल से नगरोटा सूरियां में बना ब्लॉक खंड अपना अस्तित्व बचाने के लिए स्थानीय लोगों की राह देख रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाली दौरे के दौरान जवाली में नया ब्लॉक खोलने की अर्जुन ठाकुर की मांग को पूरा कर दिया है।
55 पंचायतों बाले नगरोटा सूरियां ब्लॉक में 36 पंचायतों के चले जाने से नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सिर्फ 19 पंचायतें रह जाती हैं। उसमें से 10 पंचायत देहरा विधानसभा क्षेत्र में चली जाती हैं तो नगरोटा ब्लॉक में सिर्फ 9 पंचायतें रह जाती हैं। इससे ब्लॉक का अस्तित्व खतरे में आ गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसका पूरा विरोध किया है और आगे आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।