ब्राह्मण कल्याण परिषद ने सीएम द्वारा की गई भूमि आवंटन करने पर जताया आभार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गग्गल हवाई अड्डे पर मिला। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण समुदाय के लिए दी गई भूमि आवंटन के लिए आभार प्रकट किया। ब्राह्मण समुदाय कि यह मांग कई वर्षों से चली आ रही थी, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 9 जनवरी, 2020 को ब्राह्मण समुदाय के लिए भूमि देने की घोषणा की थी। इस भूमि में ब्राह्मण समुदाय के लोग अपने कार्यक्रम तथा संस्कृति भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेगा। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के महासचिव गौतम व्यथित, कमल पादा, कार्तिक पादा, डॉ भगत राम शर्मा, मुनीष शर्मा व अजय पंकल संयुक्त सचिव के अतिरिक्त कई अन्य ब्राह्मण समुदाय के सदस्य मौजूद थे।