विधायक पवन काजल के घर शाेक प्रकट करने पहुंचे सीएम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर उनकी माता के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को श्रद्धांजलि दी और दुःख की इस घड़ी में संयम बरतने की सलाह दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विक्रम ठाकुर विधायक अर्जुन सिंह, अरुण कुमार मेहरा, होशियार सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा व पूर्व विधायक सतपाल सत्ती भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों साथ दोपहर का भोजन भी विधायक पवन काजल के घर किया।