ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद कल कांगड़ा में करेगी चिंतन

ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद कल कांगड़ा में करेगी चिंतन

कांगड़ाः राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी किए जाने पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद ने वीरवार 20 अक्तूबर को एक आपात बैठक बुलाकर चिंतन करने का निर्णय लिया है। परिषद के राज्य महासचिव डॉ. गौत्तम शर्मा व्यथित ने बताया कि वीरवार को 11 बजे कांगड़ा में परिषद के राज्य प्रधान पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में निश्चित की गई बैठक में जिला कांगड़ा व चंबा में राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मण वर्ग पर भरोसा न किए जाने पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने टिकटों में भी बदला रिवाज, पहली लिस्ट में ही 19 नए चेहरेः सुरेश कश्यप

बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने कांगड़ा व चंबा में किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया है जबकि इन जिलों में ब्राह्मण वर्ग का काफी वोट है। राजनैतिक दल हमेशा ब्राह्मण वर्ग का शोषण कर अपने हित साधने का प्रयास करते हैं, इस बात पर बैठक में विचार कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
कांगड़ा ब्यूरो।


हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।