जो ब्राह्मणों को मान सम्मान देगा उन्हीं राजनीतिक दलों को मिलेगा सम्मान: संघ

Those political parties who give respect to Brahmins will get respect: Sangh
पण्डित वेद प्रकाश

कांगड़ा : आज हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद एवं ट्रस्ट की बैठक परिषद के मुख्यालय कांगड़ा में पण्डित वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत कार्यवाही के अमल पर चर्चा के उपरांत आगामी योजनाओं पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमें मुख्यतः यह निर्णय लिया गया कि सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियां जो टिकट आवंटन में ब्राह्मणों को मान सम्मान देगी उसी एवज़ में यह समुदाय उन्हीं राजनीतिक दलों को मान सम्मान देगा। अगर किसी राजनैतिक दल ने ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी की तो उसे उसी की कार्य प्रणाली सें जवाब दिया जाएगा।

बैठक में इस बात का विशेष ज़िक्र किया गया कि अगर इस बार फिर प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से आगामी चुनावों में ब्राह्मण समुदाय के प्रत्याशियों की अनदेखी की गई तो ब्राह्मण समुदाय ऐसे राजनीतिक दलों को सता से बाहर रखने का संकल्प लेकर सबक सिखाएगा। बैठक में व्यापक एवं विस्तृत चर्चा के उपरांत सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि ब्राह्मण समुदाय को बराबर अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट के इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

बैठक में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया कि पिछले विधानसभा चुनावों में तो कुछ राजनैतिक दलों ने अपनी पार्टी में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से ब्राह्मण समुदाय को पूरी तरह मुक्त कर दिया है। ऐसे में जहां तक कांग्रेस की बात है उन्होंने भी इस संसदीय क्षेत्र से केवल दो ही लोगों को टिकट आवंटित की थी जो कि नाकाफी है। बैठक के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए पण्डित वेद प्रकाश ने कहा जब पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सक्रिय राजनीति में थे तो ब्राह्मण समुदाय में टिकट आवंटन को लेकर रोष दब जाता था परंतु जब से शांता कुमार जी राजनीति से दूर हुए हैं तब से ब्राह्मण समुदाय अपने प्रतिनिधित्व को लेकर बेहद चिंतित चल रहा है।

संवाददाता : ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।