इस बार बेहद आकर्षक होगा कांगड़ा का दशहरा

This time Kangra's Dussehra will be very attractive
इस बार का रावण 60 फीट का होगा

कांगड़ा: कांगड़ा शहर में इस बार का दशहरा बेहद आकर्षित होगा। यह बात कांगड़ा दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि करोना काल के बाद इस बार का दशहरा कांगड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार बच्चों के लिए झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

वहीं, लोगों के मंनोरजन के लिए कई कार्यक्रम होंगे और विभिन्न फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे कि कांगड़ा वासी इसका पूरा लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा कमेटी हमेशा से ही दशहरे को बेहतरीन बनाने में प्रयासरत रहती है। उन्होंने बताया कि इस बार का रावण 60 फीट का होगा।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा की ऐतिहासिक रामलीला को देखने भारी तादाद में आ रहे लोग

उन्होंने बताया की कोरोना काल के बाद कांगड़ा वासियों में दशहरे को लेकर खासा उत्साह है, इसलिए इस बार दशहरा एक अलग अंदाज में मनाया जाएगा। उन्होंने कांगड़ा की जनता से अपील भी की है कि भारी से भारी संख्या में नगर परिषद मैदान में पहुंचकर इस बार दशहरे को एक यादगार दशहरा बनाएं।

कांगड़ा ब्यूरो।