करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम का निधन, फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना 

उज्जवल हिमाचल। मंडी

करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुंदर नगर के निज़ी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। मस्त राम 73 साल के थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।