11.20 करोड़ से बनेगा ब्रिज, विधायक होशियार सिंह ने किया शुभारंभ

अभिषेक सूद। हरिपुर

नंदपुर नंदनाला में 11 करोड़ 20 लाख की राशि से ब्रिज बनेगा। नंदपुर में विधायक होशियार सिंह ने पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक होशियार सिंह के अथक प्रयासों से नंदनाला पर बनने वाले ब्रिज के लिए 11 करोड़ 20 लाख की राशि नाबार्ड से मंजूर की गई है।

लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि यहां पर एक ब्रिज बनाया जाए जो कि गुलेर से नंदपुर बरियाल को आपस में जोड़ता है। वह आज विधायक होशियार सिंह ने पूरी कर दी। वहीं यहां पहुंचने पर लोगों ने विधायक होशियार सिंह का जोरदार स्वागत करके उनका शुक्रिया अदा भी किया।