पशुपालकों की बल्ले-बल्ले…! वेरका से भी महंगा दूध खरीदेगी सरकार

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध का मूल्य 36 रुपए लीटर से बढ़ाकर 45 रुपए करने की घोषणा। भैंस का दूध 36 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए लीटर पर सरकार खरीदेगी। CM सुक्खू ने कहा कि देश में पहली बार दूध का समर्थन मूल्य दिया गया है। राजीव गांधी प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा। प्रत्येक पंचायत के 10 किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 36 हजार किसानों को इस खेती से जोड़ जाएगा। ऐसे किसानों का 30 क्विंटल अनाज MSP पर खरीदने की घोषणा। प्राकृतिक विधि से तैयार गेहूं 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए किलो के हिसाब से सरकार खरीदेगी।

किसानों को जालीदार बाड़ और नुकीली तारों की बाड़ लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए सब्सिडी दी जाएगी। हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे, पिछली सरकार के कुप्रबंधन से बिगड़ी आर्थिक सेहत, इससे कांग्रेस सरकार को झेलनी पड़ रहीं कई चुनौतियां। कर्मचारियों के वेतन की देनदारी हमारी सरकार पर छोड़ी गई। हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देंगे, इससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।

सोलर रूफ टॉफ को बढ़ावा दिया जाएगा। आपदा प्रभावितों को मिलने वाली राशि 1.30 लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपए की। मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी। हमीरपुर में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाया जाएगा। मछुआरों को मोटरसाइकिल 3 व्हीकल उपदान पर देंगे। 2024-25 के दौरान बागवानी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 75 सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। सब-ट्रॉपिकल क्षेत्रों में 2 फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेंगे। हिमाचल में 8 लाख भेड़ें और 11 लाख बकरियां हैं। इनके लिए FMD वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए भेड़-बकरी पालन प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा। इस पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सौर उर्जा में सरकार फोकस करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें