गोली कांड : डमटाल में चली गोली, घायल पहुंचा अस्पताल

विनय महाजन। नूरपूर      

 जिला कांगड़ा के थाना डमटाल के अंतर्गत विशाल पुत्र सुखदेव निवासी मोहटली रैंप डमटाल उम्र 22 साल को गोली लगने के कारण अमनदीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है ,जानकारी के अनुसार विशाल  शांशी बिरादरी से ताल्लुक रखता है।
यह जानकारी नुरपुर एडिशनल एसपी सुरेन्द शर्मा ने देते हुए कहा कि मामला पंजीकरत कर लिया गया है । मामले का छानवीन जारी है। घायल पठानकोट  के निजी अस्तपताल मे उपचार धीन है। घटना स्थल पर पुलिस टीम गोली कांड का जायजा ले रही है। फिलहाल अभी कोई गिरफ्तारी नही हुई है।