फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कैंसर उपचार सेवाएं शुरू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। फोर्टिस कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं में एक और उपलब्धि लेकर आया है, जिसके तहत अब कैंसर से पीड़ित मरीजों को प्रदेश से बाहर जाने से निजात मिलेगी और वे यहां पर अपना इलाज करवा सकेंगे, चाहे इससे पहले वह अपना इलाज प्रदेश से बाहर करवा रहे हों।

फोर्टिस कांगड़ा एक एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल है। फोर्टिस कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय एवं उच्चत्तम गुणवत्ता चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में प्रदेश में बहुचर्चित तो है ही, साथ ही इसके सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों एवं अनुभवी टीम के बलबुते फोर्टिस कांगड़ा अपनी चिकित्सा सेवाओं में शिखर की ओर अग्रसर है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने हाल ही में अपनी चिकित्सा सेवाओं में ओनकॉलोजी (कैंसर) की विशेषज्ञ टीम को भी शामिल किया है। इससे कैंसर से पीड़ित मरीजों को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही साथ क्षेत्रवासियों को कैंसर से संबंधित उच्चत्तम एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदेश से बाहर जाने से राहत मिलेगी। कैंसर विभाग में आए नए विशेषज्ञ डॉ अंकिता कटोच ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से रेडिएशन ओनकॉलोजी में एमडी की डिग्री हासिल की है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का ओनकॉलोजी विभाग मरीज की जांच कर कैंसर का जल्द पता लगाने में सक्षम है। सेलेक्टिव कीमोथैरेपी और टारगेटेड थैरेपी द्वारा मरीज का इलाज अब फोर्टिस कांगड़ा में संभव है। जो मरीज बाहरी प्रदेशों में अपना इलाज करवा रहे हैं, जो कि काफी महंगा पड़ता है, वे अब फोर्टिस कांगड़ा में सुचारू रूप से हिमकेयर कार्ड के जरिए निःशुल्क उपचार करवा सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।