उज्जवल हिमाचल। योल
पुलिस चौकी योल के अर्न्तगत उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पाँच लोगों की मौत हो गई। इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे, लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया, जिसके चलते पाँच लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे।
मरने वालो में सुनील कान्त 40 वर्ष पुत्र बलदेव चन्द सीता देवी 32 वर्ष पत्नी सुनील कान्त तृष्षा 6 वर्ष बेटी सुनील कान्त व सीता देवी, आरती पत्नी कुशल कुमार, मिलाप चन्द 32 वर्ष पुत्र, अशोक कुमार हैं। सीता को घायल अवस्था में टांडा ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। घायलों में पूजा बेटी कुशल कुमार, अभिनव पुत्र कुशल कुमार, अनिल कान्त पुत्र बलदेव, प्रगति पुत्री अनिल कान्त है जिनका टांडा में उपचार चल रहा है।