कांगड़ा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के साथ मनाई गांधी जयंती :सुरेंद्र काकू

उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा
महात्मा गांधी ने सच्चाई व भारत वर्ष की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तथा 200 साल तक अंग्रेजो ने भारत वर्ष पर राज किया। गुलामी को जंजीरों में हमारे बजुर्ग महिलाएं व नौजवान 200 साल तक जकड़े रहे। बापू ने धोती व एक लाठी के सहारे व तन पर बिना कपड़ो के रख कर कई सत्य ग्रह किए। क्योंकि उस समय गरीबी के कारण जनता को कपड़े पहनने को नही मिलते थे। अनाज खाने को नहीं मिलता था व शिक्षा का अभाव था।

काकू ने कहा आजादी के बाद बापू को सीने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दि थी। महात्मा गांधी ने हिंदोस्तान ही नहीं पूरे विश्व में अपनी सादगी व अहिंसा के रास्ते पर चल कर आजादी दिलाई थी।  ऐसे विभूतियों की आत्माएं हमेशा जिंदा रहती है। और वह राष्ट्र को अपना आशीर्वाद देती रहती है। बापू को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम अहिंसा के रास्ते पर चले सद्धभावना से रहे व राष्ट्र व प्रदेश की तरकी खुशहाली के लिए कामना करते रहे। सरकारे अति जाति रहती है राष्ट्र सदेव बना रहता है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें