हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जगह-जगह लगे फलाहार के भंडारे

ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्री

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के शिव मंदिरों व प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में महाशिवरात्री बड़ी धूमधाम से मनाई गई। यहां लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने शिव शंकर का पूजन करना शुरू कर दिया  और भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक़्कर व फल, भांग, धतूरा आदि से जलाभिषेक किया। लाल शिवालय में भक्तों के लिए फलाहार का भंडारा भी लगाया गया। इस बारे में पुजारी अविनेद्र शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए। बताया कि लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्रि का विशेष पूजन किया गया। शिवरात्री पर्व भोले नाथ व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्यौहार है आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से सम्पन्न हुआ था।
यह फागुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिवरात्री महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी भक्तजन आज के दिन शिव का पंचोउपचार, दशोउपचार, षोडषउपचार पूजन करते हैं। भोले नाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। भगवान भोले नाथ शिव भगवान अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। यह दिन सभी भक्तों के लिए बड़ा पुण्य का दिन होता है।  भोले शंकर का आज के दिन पूजन करने से पूरे साल का फल प्राप्त होता है।
प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में आज सभी भक्तों के लिए फलाहार के भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं ज्वालामुखी के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी उपमंडल के शिव मंदिरों में आज हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए।

संवाददाताः पंकज शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें