भाजपा की पूजा देवी बनी ब्लॉक समिति की अध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। जवाली

नगरोटा सूरियां ब्लॉक समिति की नवनिर्वाचित चेयरमैन पूजा देवी ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा की नीतियों व लोकप्रिय विधायक अर्जुन सिंह को दिया है। उन्होंने अपनी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सभी बीडीसी सदस्यों व खास तौर पर जवाली के लोकप्रिय विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुझ एक साधारण परिवार से संबंधित एक महिला को चेयरमैन बनाया।

ऐसा करके विधायक ने जो महिलाओं व अनुसूचित समुदाय का मान सम्मान बढ़ाया। इसके लिए मेरा परिवार उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के मतदाताओं व बीडीसी सदस्यों ने मेरे ऊपर चेयरमैन जिम्मेदारी डाली है। मैं उस पर खरी उतरूंगी तथा विधायक अर्जुन सिंह के मार्गदर्शन में विकास खंड की हर पंचायत में समस्याओं के समाधान के साथ चहुमुखी विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांवों के विकास के लिए असंख्य योजनाएं शुरू की। विधायक के मार्गदर्शन में हर गांव व गरीब आदमी तक पहुंचाएगी।