पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए लाभकारी होगी साबित

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

लघु वन योजना भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित समूचे नालागढ़ वन मंडल क्षेत्र में जल, जंगल व जमीन के संरक्षण तथा पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए लाभकारी साबित होगी। यह जानकारी दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत सनेड़ के गांव कसंबोवाल में नालागढ़ वन मंडल द्वारा आयोजित 71 में वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लघु बन योजना के शुभ अवसर पर अपने संबोधन में दी। दून विधायक ने कहा कि जन सहभागिता के बिना पर्यावरण की चुनौती से निपटना मुश्किल है, इसलिए हम सब को चाहिए की प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा बेहतर पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं तथा बेसहारा पशुओं के कारण जंगलों में पेड़ पौधों को भारी नुकसान होता है। जिसकी रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा हम सभी को भी हर संभव योगदान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दून विधायक ने अपने कर कमलों से पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बन मंडल नालागढ़ के उप अरनयपाल यशुदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नालागढ़ वन मंडल में प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्धन योजना तथा एक बूटा बेटी के नाम सहित विभिन्न योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित 102 वर्ग किलो मीटर में फैले नालागढ़ वन मंडल में कुल 61 सीमाकित संरक्षित वन हैं। यशुदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में नालागढ़ वन मंडल में 140 हेक्टेयर क्षेत्र में आमला, खैर, शीशम, बहेड़ा, हरड़, कचनार, वयूल, इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के 1,19,175 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु वन योजना के अंतर्गत एक बीघा से 13 बीघा तक की सरकारी अथवा निजी मैं वनीकरण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा उन्हें लगाने एवं सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि भविष्य में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ सहित वन मंडल नालागढ़ में जैव विविधता को सुरक्षित कर पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सके।

इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी,खंड विकास समिति नालागढ़ के अध्यक्ष तरसेम चैधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हंसराज चंदेल, जिला भाजयुमो महामंत्री संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सनेड़ के प्रधान बीरेंद्र सिंह, वन विभाग के सहायक अरनयपाल मनीष प्रभारी, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।