चंद्रयान-3ः देश के वैज्ञानिकों ने हर देशवासी का सीना गर्व से किया चौड़ा

बिलासपुर में मनाया चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सुरक्षित लांचिग का जश्न

उज्ज्वल हिमाचल। बिलासपुर

बिलासपुर में जिला क्रिकेट एसोशिएशन ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सुरक्षित लांचिग का जश्न घुमारवीं में बड़ी धूमधाम से मनाया। घुमारवीं गांधी चौक के साथ ही जिला क्रिकेट संघ द्वारा भव्य इंतजाम किए गए थे। भव्य आतिशबाजी की तथा देशभक्ति गीतों के साथ युवाओं ने खूब मस्ती की तथा मिठाई बांटी गई। देश के महान विज्ञानिकों की इस उपलब्धि को न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि दुकानदारों और आम शहरियों ने भी हंसी खुशी से सांझा किया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिला क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव विशाल जगोता की अगवाई में आयोजित इस कार्यक्रम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। अपने संबोधन में विशाल जगोता ने इस महान उपलब्घि के लिए देश के विज्ञानिकों को बधाई दी जिनकी बदौलत हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री ने किया आपदा क्षेत्र आनी का दौरा, नुकसान का लिया जाएजा

उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान उस जगह पर स्थापित हुआ है जहां पर विश्व के बड़े बड़े देश असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि चांद पर सफल लैंडिग करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बना। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें