चरणजीत सिंह चन्‍नी ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

उज्जवल हिमाचल। पंजाब

कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ले ली। राज्‍यपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। वह सीएम और दोनों सीएम के शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे। वह करीब 10 मिनट देर से पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे।

चन्‍नी पंजाब के पहले दलित मुख्‍यमंत्री हैं। वह पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह नहीं आए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे।

उधर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा है कि वह शपथ लेने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिलने जाएंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सहित कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक भी पहुंचे।