साेने की वायदा बाजार में गिरी कीमत, चांदी भी हुइ नरम

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

वायदा बाजार में सोने एवं चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:03 बजे अक्तूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 69 रुपए यानी 0.15 फीसद की टूट के साथ 45,917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्तूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 45,986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 101 रुपए यानी 0.22 फीसद की गिरावट के साथ 46,052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 308 रुपए यानी 0.51 फीसद की टूट के साथ 59,684 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 59,992 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

इसी तरह मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 263 रुपए यानी 0.43 फीसद की गिरावट के साथ 60,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 60,813 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।