कच्छियारी गांव को सीवरेज प्रणाली से जाएगा जोड़ाः सुरेंद्र काकू

Chaudhary Surender kaku
महिला मंडल के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद जन सम्पर्क अभियान, महिला सशक्तिकरण एवं गांव के विकास निर्माण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव कच्छियारी में महिला मंडलों, ग्रामीणों व नौजवानों से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर नारी शक्ति को मजबूत करते हुए महिला मंडलों को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से दस दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक दिए। महिलाओं को व बाड़ी बस्ती वीरता गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के लिए तीन लाख रुपए दिए।

वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए काकू ने कहा कि कच्छियारी गांव में दस साल से कोई भी विकास नहीं हुआ है। मैं जनता से वादा करता हुं की विकास में कमी नहीं आने दूंगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज भी मेरा किया हुआ विकास सर्वमाननीय है। जनता अपने मुंह से बोलती है। पिछले दस सालों से कच्छियारी गांव में ही नहीं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है, घोर अंधेरा छाया हुआ है।

सुरेंद्र काकू ने कहा कि अगर जनता का मुझे आशीर्वाद मिले तो कच्छियारी गांव को भी सीवरेज से जोड़ा जाएगा। फसलों को बचाने के लिए गाय सेंचुरी बनाई जाएंगी। सोलर लाइट दी जाएंगी। कच्छियारी में शमशान घाट पर पीने का पानी का उचित प्रबंध नहीं था। सारे गांव की मांग पर अब हैंडपंप पर मोटर लगाने के लिए पंचायत प्रधान को 3 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। पानी का प्रबंध कर दिया गया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास और तेज किया जाएगा।