कांगड़ा चैस क्लब द्वारा आयोजित चैस प्रतियोगिता का समापन

अंकित वालिया। कांगड़ा

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कांगड़ा चैस क्लब द्वारा चैस प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न स्थानों से कई खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें ओपन वर्ग अंडर 15 बॉयज, अंडर 15 गर्ल्स जिसमें कुल मिलाकर तीनों वर्गों में 90 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 अगस्त को हुआ था, 15 अगस्त को इस प्रतियोगिता का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र चौधरी ने इसमें शिरकत की। ओपन वर्ग में अर्णव रजनीश शर्मा शाहपुर से प्रथम, विवेक शर्मा धर्मशाला से द्वितीय और अतिक्ष ठाकुर हमीरपुर से तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 15 लडको में आदित्य गर्ग बिलासपुर से प्रथम, आदित्य सोनी नादौन से द्वितीय और आस्तिक ओहरी कांगड़ा से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 15 गर्ल्स में हमीरपुर से पलक ठाकुर प्रथम, शैरल वर्मा हमीरपुर से द्वितीय और अर्शिया चौधरी कांगड़ा से तृतीय स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को समृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का कुल नगद राशि ईनाम 21000 रखा गया था। पालमपुर से आईना ठाकुर और जोधपुर राजस्थान से दिव्यांश सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में रहे। जिन्होंने, प्रतियोगिता में भाग लिया।

मुख्य अतिथि वरिंदर चौधरी ने ग्यारह हजार रूपए का क्लब को सहयोग दिया। यह प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज कांगड़ा में करवाई गई। इसके लिए कांगड़ा चैस क्लब ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल का शुक्रिया करा। सभी सदस्यों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया।