- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने आगजनी से बच्चों के निधन पर जताया शोक

Must read

उज्जवल हिमाचल। शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार रात्रि ऊना जिला के अम्ब उपमण्डल के बणे दी हट्टी में हुई आगजनी की घटना में चार बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगजनी में चार बच्चों की मृत्यु अत्यन्त दुःखद घटना है।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन, टनल, दुग्ध उत्पादन तथा मूल निकासी क्षेत्रों में सहयोग करेगा जाइकाः मुख्यमंत्री

उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: