अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

अंकित वालिय। कांगड़ा

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत हिमाचल क़े प्रदेश अध्यक्ष जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत कांगड़ा क़े जिलाध्यक्ष प्रमन चटवाल व महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा व पार्षद नगर निगम कांगड़ा से अनुराधा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने 4 फ़रवरी को अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक करवाकर इस वर्ग को तोहफ़े के रूप में बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की। इसमे अनुसूचित जाति वर्ग को उपकरण खरीदने पर 1300 की सब्सिडी की जगह 5000 रू कर दिया हैं इसी प्रकार से सिलाई मशीनों पर 1800 रू से बढ़ाकर 5000 रू किया हैं। प्रदेश के 12 जिलों में चयनित महा विद्यालयों में एक बाबा साहिब डॉ भीमराव क़े नाम पर लाइब्रेरी खोलने की घोषणा का भी स्वागत किया।

मीटिंग खत्म होने के उपरान्त प्रमन चटवाल व अनुराधा ने सयुंक्त रूप से अपने समाज की मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिसमे सरकार जमीन पर बने मकानों को बिना शर्त नियमित करना, +2 के बाद उच्च शिक्षा लेने के लिए सरकार फीस में जो वार्षिक आय का माप दंड अन्य पिछड़ा वर्ग 8.5 लाख हैं जबकि इस वर्ग को 4.5 लाख बराबर किया जाये, सफाई कर्मचारियों को ठेकेप्रथा से राहत देकर स्थाई नियुक्तिया पंजाब ओर हरियाणा की तर्ज पर जहां रिजर्वेशन वीथिन रिजर्वेशन 12%मिलता हैं।

हमें हिमाचल में इसी तर्ज पर केवल 6% वाल्मीकि समाज व 6% रविदास समाज को प्रदान की जाये जो की वास्तव में शोषण का शिकार हुये हैं ओर आज भी दलित कहलाते हैं जबकि अन्य अनुसूचित जाति क़े लोग आरक्षण का फायदा तो लेते हैं पर दलित नहीं कहलाते हैं। इसलिए वाल्मीकि समाज क़े उथान क़े लिए रिजर्वेशन वीथिन रिजर्वेशन 12% लागू की जाये।

इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया हैं हमें विश्वास हैं कि माननीय मुख्यमंत्री इन मांगो पर गंभीरता से सोच विचार करने उपरान्त इन वर्गो के लिए जरूर अपना योगदान देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओर अध्यक्षा ने पुनः अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की सफल बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष नितिन ओर राज्य मुख्यमंत्री जयराम का धन्यवाद किया।