मुख्यमंत्री ने सरकार के तीन साल के मौके पर रिज मैदान पर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने आज 3 साल पूरे कर लिए है। 3 सालों के कार्यकाल पूरा करने पर हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चलते कोई बड़ा जश्न और समारोह नही हो रहा है। वर्चुअल तरीके से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिज मैदान पर सरकार के कामों को बताने वाली प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया उद्घाटन। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास,पंचायती राज, और लोक निर्माण विभाग के कामों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है। सरकार के 3 सालों के कामकाज में पर्यटन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को भी किया गया प्रदर्शित।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार के तीन साल के विकास को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते विकास कार्यो में जो बाधा पहुंची है उसे आने वाले 2 सालों में गति प्रदान की जाएगी। सरकार के तीन साल पूरे होने पर विपक्ष काला दिवस मना रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लंबे समय तक शता में रहे हैं। कुर्सी चले जाने पर उनका काला दिवस मनाना वाजिब है।

वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। दोपहर बाद 1:00 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन होगा।