मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो दिव्यांगों कमल व देवराज को वितरित की व्हील चेयर

27 सिंचाई योजना व राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास किया

लुथान में सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास करते हुए सीएम
उज्ज्वल हिमाचल। ज्वालामुखी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ज्वालामुखी विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। आज उनके ज्वालामुखी पहुंचने पर करोड़ों के शिलान्यास व उद्घाटन किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लुथान में नौ करोड़ 32 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक संजय रत्न उनके साथ उपस्तिथ रहे। मुख्यमंत्री ने लुथान में दो दिव्यांगों  कमल व देवराज को व्हील चेयर भी वितरित की।
 इसके पश्चात उन्होंने अंब पठियार में ज्वालामुखी क्षेत्र में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 27 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।
इसके उपरांत भड़ोली तथा ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए 5 करोड़ नब्बे लाख की लागत से निर्मित होने वाले नौ नलकूपों के कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक शिलान्यास किये। सभी गांववासियों ने सीएम सुक्खू व विधायक संजय रत्न का फूल मालाओं से स्वागत किया। सीएम सुक्खू ने बानुए-दा-खूह में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन का भी शिलान्यास किया।
इसके अलावा ज्वालामुखी विस क्षेत्र की 38 करोड़ 17 लाख की लागत से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री का काफिला लगातार आगे बढ़ रहा है। आज शाम तक कई और कार्यक्रमों और शिलान्यास में सीएम शिरकत करेंगे व सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

संवाददाताः पंकज शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें