हिमाचल : बादल फटा, गांव छोड़कर भागे लोग तब बचाई जान

उज्जवल हिमाचल। मनाली

मनाली के बरुआ में रात को बादल फटने से जगह-जगह नुकसान हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली के बुढ़वा गांव में आधी रात को तेज बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ का पानी व मलबा गांव में रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। स्थानीय लोगों के घरों व बगीचों में दलदल आ गया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ग्रामीणों के बगीचों व घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बुढ़वा पंचायत के वार्ड छह और चार के ग्रामीणों को अधिक नुकसान हुआ है। वार्ड छह के साथ लगते नाले में आधी रात 12 बजे गांव में भारी नुकसान पहुंचाया है। चायत प्रधान चूड़ामणि ठाकुर ने बताया कि आधी रात को बादल फटने से बाढ़ का पानी आया तो ग्रामीण सो रहे थे। बाढ़ के पानी की आवाज सुनकर ग्रामीण एकदम से जाग गए। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर चार और छह के लोगों को अधिक नुकसान हुआ है।


बाढ़ के पानी ने सेब से भरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया बादल फटने के मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा दी है। मनाली के तहसीलदार एनएस वर्मा ने बताया कि वह घटना स्थल का दौरा कर रहे हैं। लोगों के घरों व बगीचों में बाढ़ का पानी घुसने से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया नुकसान का आकलन किया जा रहा है।