पीएम माेदी के जन्मदिन पर सीएम व अनुराग ठाकुर ने मरीजाें काे बांटे फल

बोले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे, 25 सितंबर तक मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। जन्मदिन के अवसर पर आज अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने के एनएच अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटे व उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा आज से 25 तारिक तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है, जिसके अंतर्गत अनेक सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह संयोग ही है कि आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ही राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं, इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी ने जीवन सेवा व देश के लिए समर्पित किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोदी के नेतृत्व में देश में 76 करोड़ से ज्यादा लोगों को वेक्सीनेशन लग चुकी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र का बजट अढ़ाई गुणा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। हर व्यक्ति को जनभागीदारी से प्रदेश को नबंर वन राज्य बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।