पेयजल योजना के लिए सवा दो करोड़ स्वीकृत होने पर लोगों ने सीएम का जताया आभार

एमसी शर्मा। नादौन

विकासखंड नादौन के हथोल क्षेत्र के लिए पेयजल योजना हेतु सरकार द्वारा सवा दो करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर क्षेत्रवासियों ने एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि योजना स्वीकृत हो जाने से क्षेत्रवासियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग पूर्ण हो गई है। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान सेवन कुमार शम्मी ने बताया कि उनकी अगुवाई में करीब 2 वर्ष पूर्व क्षेत्र वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में विजय अग्निहोत्री से मिला था, जिसमें उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।

 

उन्होंने बताया कि हथोल पंचायत के गांव मगरा, विहडू, सलोह, बैंक, हथोल तथा लाहड के लोगों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए स्वीकृत इस करीब सवा ₹2 करोड़ की योजना के लिए अब टेंडर भी हो चुका है और शीघ्र ही कार्य आरंभ होने वाला है। उन्होंने बताया कि योजना से क्षेत्र वासियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। अब लोगों को बरसात व गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्रवासियों सुरजीत, मदन, महिला मंडल प्रधान प्रीतमी देवी व उमा देवी, सोनू, हरनाम सिंह, बालकृष्ण, रमेश, शशि, रवि, दीपक, नारायण, अशोक, जुल्फी राम, राकेश, त्रिलोक, सुखदेव, कमला, काशीराम, हरबंस लाल सहित अन्य लोगों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार जताया है।