सुने अधिकारियों के फेरबदल पर क्या बोले मुख्यमंत्री

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

मुख्यमंत्री जयमराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में अनलॉक-1 में प्रदेश कर्फ़्यू काल मे 14 घण्टे की छूट दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसेंजर ट्रांसपोर्ट शुरू कर जनता को बड़ी सुविधा दी गयी है , लेकिन पुलिस आवश्यक दिशा निर्देशों के पालन करवाने का काम करेगी। प्रदेश में फिलहाल मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ होटलों के खुलने का इंजतार करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक फेरबदल को रूटीन बदलाव बताया और कहा कि लॉक डॉउन के चलते फेरबदल नहीं किया जा सका था। उन्होंने कहा कि नई ज़िम्मेदारियों के साथ सरकार के काम काज में गति भी आएगी ओर बदलाव से हमेशा सार्थक परिणामों की उम्मीद होती है ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से सरकार अब लोगों को नही लाएगी। अपनी सहूलियत और सुविधा के मुताबिक खुद आ सकतें है। लेकिन अनुमति और ज़रूरी दिशा निर्देशों का सभी को सख्ती से पालन करना होगा। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ताज़पोशी के सवाल को सीएम ने टाल दिया। कोरोना के चलते हिमाचल प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर सरकार विचार कर हर क्षेत्र के विकास के लिए सरकार नीति तैयार करेगी।