पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर CM जयराम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया जा रहा है। शिमला के रिज मैदान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया और अंत में जीवन का भी बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है मोदी सरकार भी महिलाओं को आगे लाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को अस्तित्व में लाने में जहा डॉ. यशवंत सिंह परमार ने संघर्ष किया। वहीं पूर्ण राज्य का दर्जा देने में इंदिरा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है और उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा और आज इस मौके पर उनके योगदान और उनके बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।