मुख्यमंत्री ने बिल्जन गुरंग के निधन पर शोक व्यक्त किया

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय सेना के जवान बिल्जन गुरंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जो सियाचिन ग्लेशियर में अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। सोलन जिला के सुबाथू में आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।