नगराेटा बगवां में विधायक के घर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर

नीरज शर्मा। नगरोटा बगवां

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज एक दिवसीय प्रवास पर कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण कुमार मेहरा कुक्का कि स्व. माता विमला देवी को श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान पहुंचे। गौरतलब है कि 14 अगस्त को उनकी माता का देहांत हो गया था। नगराेटा बगवां विधायक के घर पर आज शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्‍यमंत्री सहित सरकार के अन्‍य मंत्री व विधायक भी शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज एक दिवसीय कांगड़ा दौरे पर हैं। उनका यह अधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।

इस मौके पर विधानसभा अध्‍यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, फतेहपुर से भाजपा नेता कृपाल परमार, जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे। विधायक की मां लंबे समय से बीमार थीं व 14 अगस्‍त को उनका निधन हो गया था। बुधवार काे सीएम जयराम ठाकुर भरमौर से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से वह सीधे विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में विधायक अरुण मेहरा के घर के लिए रवाना हुए।

सीएम ने विधायक अरुण मेहरा की माता विमला देवी के अकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया। इसके बाद वह लोेक निर्माण विश्राम गृह कांगड़ा के लिए रवाना हो गए। कांगड़ा में लंच करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक करने के बाद वह शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे। कांगड़ा में पार्टी पद‍ाधिकारियों के अलावा कई प्रतिनिधिमंडल भी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के लिए पहुंच गए।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, वरिष्ठ मंत्री सरवन चौधरी, विधायक मुल्क राज प्रेमी, विधायक रविंदर धीमान, विधायक अर्जुन सिंह, विधायक विशाल नेहरिया, कृपाल परमार व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग आदि कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।