आज से पंजाब दौरे पर होगें सीएम जयराम, पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर से आज से दो दिवसीय पंजाब के दौरे पर रहेंगे। सीएम जयराम ठाकुर पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से अनाडेल हेलिपैड से हेलिकॉप्टर में उड़ान भरेंगे और 11 बजे मुकेरियां हेलिपैड में लैंड करेंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे भावला, मंज, फोकल प्वाइंट से होते हुए दाना मंडी मुकेरियां में पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद दाना मंडी मुकेरियां से 12:10 पर रामलीला मैदान गढ़शंकर में 12:45 पर पहुंचेंगे। जयराम ठाकुर 12:45 से 1:30 बजे तक रामलीला मैदान गढ़शंकर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में दोपहर का भोजन करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2:45 पर सड़क रास्ते से होते हुए दोपहर तीन बजे आगमपुर पहुंचेंगे। जहां दोपहर सवा तीन बजे से लेकर चार बजे तक रोपड़ के आगमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री साढ़े चार बजे मोहाली पहुंचेंगे। जहां से वह जीरकपुर जाएंगे। जयराम ठाकुर जीरकपुर में शाम पांच बजे से लेकर पौने छह बजे तक जनसभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव चंडीगढ़ के ताज होटल में होगा। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री 11 बजे से लेकर 11:45 तक खरड़ नया गांव में एक जनसभा में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री 12:45 से डेढ़ बजे तक रामा मंडी जालंधर के पास जनसभा में भाग लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री जालंधर के एक निजी होटल में दोपहर सवा दो बजे लंच करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 2:45 से 3:30 बजे तक जालंधर के सदल चौक के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4:25 पर अनाडेल हेलिपैड पहुंचेंगे।

बता दें कि पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होंगे, जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्‌डा और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हैं।