सीएम ने कहा, जनता करती है हम पर भराेसा

उज्जवल हिमाचल। पुंडुचेरी

पुंडुचेरी में सोमवार शाम पांच बजे कांग्रेस-द्रमुक के गठबंधन वाली नारायणसामी सरकार का शक्ति परीक्षण होगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने आज कहा कि हम दो भाषाओं के सिस्टम का अनुसरण करते हैं, लेकिन BJP जबरन हिंदी भाषा लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने द्रमुक व स्वतंत्र विधायकों के सहयोग से सरकार का गठन किया। इसके बाद हमने अनेकों चुनाव लड़ा। हमने सभी उपचुनावों में जीत हासिल की।

यह स्पष्ट है कि पुंडुचेरी की जनता हमपर भरोसा करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को पार्टी के प्रति विश्वसनीय होना चाहिए। जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है वो लोगों का सामना नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें लोग मौका परस्त बोलेंगे। शक्ति परीक्षण से पहले रविवार को कांग्रेस और द्रमुक के एक-एक विधायकों के इस्तीफा देने के कारण सरकार पर संकट बढ़ गया है। अब सत्ता पक्ष के पास 12 विधायक हैं, जबकि विपक्षी सदस्यों की संख्या 14 है। 33 सदस्यीय विधानसभा में सात स्थान रिक्त हैं।