चंद्रयान 3 अभियान की सफलता पर CM सुक्खू ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रदेश में हो रही भारी बारिश के दौरान लोगों से एहतियात बरतने की कि अपील

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक और यादगार क्षण हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी जीत है। कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी की स्थापना की थी, जिससे भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए मजबूत नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः मंडी में भारी बारिश ने ली 5 लोगों की जान, 2 लोग लापता, तालाश जारी

वन्ही प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर ब्ड ने प्रदेश वासियों से अपील की हैं कि लोग घर पर रहे आपदा की स्थति में प्रशासन को सूचित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी नालो के नजदीक न जाए। आगामी 24 घंटे में भी हो सकती हैं भारी बारिश लोग गैर जरुरी सफऱ से करें परहेज बरतें एहतियात।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें