चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग से कांगड़ा शहर में खुशियों भरा माहौल

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

भारत के महान वैज्ञानिकों द्वारा भेजे गए चंद्रयान की सफल लैंडिंग की खुशी में कांगड़ा शहर में स्थानीय वरिष्ठ भाजपा समर्थक जसप्रीत सिंह, सोनू द्वारा आयोजित इस खुशी के मौके पर पटाखे फोड़कर और लोगों का मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाइयां दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, सत्य प्रकाश सोनी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, रमेश महेशी, भाजपा जिला कांगड़ा के कोषाध्यक्ष, मुनीष त्रिवेदी, जिला भाजपा के सदस्य, मुकेश मैहरा, कांगड़ा भाजपा शहरी के महासचिव सतीश चौधरी, भाजपा नेता सिंह साहब, रोहित भारद्वाज व अनेक बच्चों ने भारत का झंडा लहराकर अपने महान विज्ञानिकों के जिंदाबाद और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों का उद्घोष किया।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें